Passport Rule: अगर आपको भी विदेश यात्रा करनी है तो इसके लिए आपको पासपोर्ट की जरूरत होती है। साथ ही वैध फोटो आईडी के रूप में भी पासपोर्ट काम आता है, लेकिन अगर आपके पासपोर्ट में कोई गलती है तो आपको पता होना चाहिए कि ये कैसे ठीक होगी।
दरअसल, अगर आपके पासपोर्ट में नाम की स्पेलिंग गलत छप गई है, तो इसे ठीक करवाने का रास्ता मौजूद है। ऐसी गलती को ठीक कराने के लिए आमतौर पर पासपोर्ट को दोबारा जारी यानी री-इश्यू कराना होता है। चलिए जानते हैं पासपोर्ट में नाम की स्पेलिंग ठीक कैसे करवा सकते हैं...