How To Stop LPG Cylinder Fire: आज के समय हम सभी लोगों के रसोई घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर है। भारत सरकार भी उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सीमांत इलाकों में रहने वाली गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर मुहैया करा रही है। ऐसे में खाना पकाने के लिए अधिकांश घरों में इन्हीं गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है। अक्सर ऐसे मामले सामने निकलकर आते रहते हैं, जिनमें इन रसोई गैस सिलेंडरों में आग लग जाती है। आग लगने की स्थिति में लोग काफी घबरा जाते हैं। हालांकि, रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद उसे बुझाने के कई तरीके हैं। वहीं जानकारी के अभाव में लोग आग को बुझाने का कोई ठोस उपाय नहीं अपना पाते हैं। ऐसे में घर के जलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसको आसानी से बुझा सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में विस्तार से -