आज के दौर में लगभग हर दूसरा व्यक्ति मोबाइल फोन से जुड़ा है। वहीं, अब तो लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें हाई स्पीड इंटरनेट की मदद से वो अपने कई काम निपटा लेते हैं। इंटरनेट ने अपनी कुछ इस कदर पकड़ बनाई है कि इसके बिना मोबाइल फोन में कुछ करने तक का मन नहीं करता। इसलिए लोग हर महीने इंटरनेट का रिचार्ज जरूर करवाते हैं। वहीं, इन सबके बीच देश की कई जगहों पर सरकार भी फ्री वाई-फाई की सुविधा लोगों को दे रही है। इसमें से एक जगह है रेलवे स्टेशन, जहां पर लोगों को मुफ्त में वाई-फाई की सुविधा दी जाती है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोगों के ये फ्री वाई-फाई कनेक्ट ही नहीं हो पाते हैं और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी रेलवे स्टेशन पर इस समस्या से जूझते हैं, तो चलिए हम आपको वाई-फाई कनेक्ट करने के तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...