हमारे देश में जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की पेंशन स्कीम चलाई जाती हैं। सरकार हमेशा ही ऐसे लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन समेत नाजाने कितने तरह की पेंशन स्कीम होती हैं, जिनका लाभ लोगों को दिया जाता है। इसी तरह सेना से रिटायर हुए सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए पेंशन स्कीम चलाई जाती है। लेकिन अगर आपको ये पेंशन मिलने में या इसमें किसी अन्य तरह की परेशानी होती है, तो ऐसे में आपकी शिकायत को दूर करने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन पोर्टल लाया गया है। इसका नाम रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल है। खुद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा की। ऐसे में अगर आप भी इस पोर्टल के जरिए अपनी शिकायत करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको बातते हैं कि ये होगा कैसे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...