Atal Pension Yojana: केंद्र सरकार की कई योजनाओं से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। इसमें आर्थिक मदद देने के अलावा घर बनाने के लिए मदद, मुफ्त इलाज जैसी कई अन्य लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है जिसके तहत केंद्र सरकार हर महीने 1 से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन देती है।
दरअसल, इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है जिसमें पहले आपको निवेश करना होता है और फिर 60 वर्ष की उम्र के बाद आपको हर महीने पेंशन मिलती है, लेकिन अगर किसी को इस योजना से जुड़ने के बाद इस योजना को बंद करवाना है यानी अपना नाम हटवाना हो तो क्या ऐसा हो सकता है? तो चलिए जानते हैं इसको लेकर नियम क्या कहता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...