फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: साइबर अपराधी ने लगा दी है लाखों की चपत तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, मिल सकते हैं पैसे वापस

Wed, 18 Jun 2025 08:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cyber Crime Helpline Number: आज के मॉडर्न होते युग में साइबर अपराधी भी काफी स्मार्ट हो गए हैं वे खुद को बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर एजेंट या सरकारी अधिकारी बनाकर लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे में आपको हर मोर्चे पर सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
1 of 5
Cyber Crime Helpline Number - फोटो : FREEPIK
Cyber Crime Helpline Number: आज के इस डिजिटल युग ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। वहीं इसी के साथ साइबर फ्रॉड का एक बड़ा खतरा भी उभरा है। इस डिजिटल दौर में आपके द्वारा की गई छोटी से चूक एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। किसी अंजान लिंक्स पर क्लिक करना, ओटीपी शेयर करना या फर्जी कॉल पर भरोसा करना आपके बैंक अकाउंट को पूरी तरह खाली करवा सकता है। आज के मॉडर्न होते युग में साइबर अपराधी भी काफी स्मार्ट हो गए हैं वे खुद को बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर एजेंट या सरकारी अधिकारी बनाकर लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे में आपको हर मोर्चे पर सजग रहने की जरूरत है। आपकी छोटी सी लापरवाही आपके जीवनभर की कमाई लुटा सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Cyber Crime Helpline Number - फोटो : अमर उजाला
अगर आप भविष्य में भूलवश किसी साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं, आपके खाते से बिना किसी वजह के अपने आप पैसे कट जाते हैं, अंजान लिंक पर क्लिक करके आपने भूलवश साइबर अपराधी के खाते में पैसे भेज दिए हैं या यूपीआई पिन शेयर कर दिया है, ऐसी स्थिति में आपको बिना देर किए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Cyber Crime Helpline Number - फोटो : FREEPIK
यह हेल्पलाइन नंबर 24x7 उपलब्ध रहता है। इस नंबर पर कॉल करके आप तुरंत साइबर सेल को सूचना देने की प्रक्रिया को शूरू कर सकते हैं। कई मामलों में देखा गया है कि समय रहते की गई शिकायत के बाद लोगों के पैसों को बचाया भी गया है। 

4 of 5
Cyber Crime Helpline Number - फोटो : FREEPIK
साइबर फ्रॉड होने के बाद जितनी जल्दी आप शिकायत करेंगै उतनी जल्दी आपके पैसे मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। साइबर फ्रॉड होने के तुरंत बाद इस नंबर पर कॉल करें और इसकी सूचना अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन और बैंक को भी दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cyber Crime Helpline Number - फोटो : अमर उजाला
समय रहते लिए गए ठीक निर्णय से आपकी जीवनभर की कमाई बच सकती है। अगर आप ऑनलाइन लेनदेन करते हैं तो आपको सजग रहने की जरूरत है। किसी भी अंजान लिंक्स पर क्लिक न करें। इसके अलावा अपनी बैंकिंग और यूपीआई डिटेल भी किसी को न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें