फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Tips: किसको मिल सकते हैं मृत व्यक्ति के बैंक खाते में रखें पैसे? आसान शब्दों में यहां समझें क्या हैं नियम

Sat, 29 Jan 2022 01:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे निकालने का तरीका - फोटो : istock
हम जो भी पैसे कमाते हैं, फिर चाहे वो नौकरी से हो या फिर बिजनेस के जरिए। हम इन्हीं पैसों से अपनी जरूरतें पूरी कर पाते हैं। लोग दिन-रात मेहनत करके पैसे कमाते हैं और साथ ही अपने बुढ़ापे के लिए भी बचत करते हैं। कोई कई तरह की निवेश योजनाओं में पैसा लगाता है, तो कोई अपने पैसे को बैंक में जमा करवाता है। इसके लिए आपको बैंक में एक खाता खुलवाना पड़ता है और इसके बाद आप इसमें पैसे जमा करा सकते हैं। इस पैसे पर आपको ब्याज मिलता है। लेकिन कई मामले ऐसे सामने आते हैं कि जिस ग्राहक ने बैंक में पैसे रखे हैं, उसका निधन हो गया है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि उस व्यक्ति के बैंक खाते में रखे पैसों का क्या होता होगा? आखिर ये पैसे किसे मिलते हैं या नहीं मिलते हैं आदि? तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे निकालने का तरीका - फोटो : istock
अगर खाते में कोई नॉमिनी न हो
  • सोचिए अगर किसी व्यक्ति ने अपने खाते में कोई नॉमिनी नहीं रखा है, और उसका निधन हो जाता है। तो ऐसी स्थिति में जो व्यक्ति ये दावा करता है कि उस बैंक खाते के पैसे उसे मिलने चाहिए, उसे लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे निकालने का तरीका - फोटो : pixabay
  • दरअसल, उस व्यक्ति को विल या फिर उत्तराधिकार प्रमाण पत्र बैंक में दिखाना पड़ता है। ऐसा इसलिए ताकि ये पता लग सके कि बैंक जिसे मृत व्यक्ति के खाते का पैसा देने जा रहा है, वो सच में सही है या नहीं।

4 of 5
मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे निकालने का तरीका - फोटो : iStock
ज्वाइंट खाते का नियम
  • अगर किसी व्यक्ति का बैंक में ज्वाइंट खाता है, और इनमें से किसी एक का निधन हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में दूसरा व्यक्ति आसानी से पैसे निकाल सकता है। बस इसके लिए बैंक में एक मृत्यु प्रमाण पत्र की कॉपी लगानी होती है, जिसके बाद मृत व्यक्ति का नाम उस खाते से हटा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे निकालने का तरीका - फोटो : pixabay
खाते में अगर नॉमिनी हो
  • अगर मृत व्यक्ति ने अपने बैंक खाते में किसी व्यक्ति को नॉमिनी बनाया है, तो उसका मृत व्यक्ति के बैंक खाते में जमा पैसे पर अधिकार होता है। लेकिन इसके लिए एक लंबी प्रक्रिया होती है। इसमें दो गवाह लिए जाते हैं और बैंक में मृत व्यक्ति के प्रमाण पत्र की असली कॉपी भी दिखाई जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें