Car Insurance Claim: देश की राजधानी दिल्ली समेत ज्यादातर जगहों पर इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। इससे मौसम तो सुहावना हो गया है, लेकिन लोगों को घर से बाहर जाने पर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान पैदल या दोपहिया वाहन से चलने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कतें होती हैं। हालंकि, कार से चलने वाले लोग इस बारिश में भीगने से जरूर बच जाते हैं। लेकिन कई जगहों से ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जहां पर लोगों की कारें बारिश के पानी में डूब जाती है। ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि इन महंगी कारों के पानी में डूबने या पानी भरने की वजह से अगर ये खराब हो जाए, तो क्या कार का इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...