फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान भारत योजना में किया है आवेदन, तो इलाज कराते समय ऐसे करें स्कीम को क्लेम

Mon, 10 Oct 2022 04:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana: देश भर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थी को पांच लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेकर लाभार्थी अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पताल में करा सकते हैं। इस स्कीम को खासतौर पर उन लोगों के लिए चलाया जा रहा है, जो गरीबी के कारण अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज नहीं करा पाते हैं। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। अगर आपने आयुष्मान भारत योजना में आवेदन किया है। ऐसे में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप योजना को क्लेम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बीमा कवर को क्लेम करने की प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आप जिस अस्पताल में अपना इलाज कराने जा रहे हैं। ऐसे में ये जरूर पता करें कि वह अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड है या नहीं? सरकार के पैनल में शामिल हर अस्पताल में आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क होगा। 

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
यहां लाभार्थी के जरूरी दस्तावेजों के जरिए उसकी पात्रता को वेरीफाई किया जाएगा। इसके अलावा लाभार्थी को अपनी पहचान को स्थापित भी करना होगा। इस तरह आप आसानी से आयुष्मान भारत हेल्थ कवर स्कीम को आसानी से क्लेम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर आसानी से इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें