Check PF Balance: जो लोग नौकरी करते हैं उनका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की तरफ से पीएफ खाता खोला जाता है। दरअसल, ये सरकार द्वारा स्थापित एक वैधानिक निकाय है जो नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खातों का संचालन करती है। कर्मचारी की हर महीने की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर उसके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। वहीं, इतना ही पैसा कंपनी की तरफ से भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा किया जाता है। दूसरी तरफ सरकार इस पैसे पर सालाना ब्याज भी देती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पीएफ खाते में कुल कितना पैसा जमा हो चुका है? शायद नहीं, पर आप यहां कुछ तरीके जान सकते हैं जिनके जरिए आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीके क्या हैं...