Pan Card: आज के समय में आपको लगभग हर एक काम के लिए कुछ न कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं। चाहे आप बैंक चले जाएं, पोस्ट ऑफिस चले जाएं, आरटीओ ऑफिस चले जाएं या कहीं अन्य जगह पर। आधार कार्ड तो आज की जरूरत है ही, लेकिन पैन कार्ड के न होने पर या इसके एक्टिव न होने पर भी आपके कई काम अटक सकते हैं। दरअसल, ज्यादातर लोग पैन कार्ड के डीएक्टिव होने के बारे में जानते ही नहीं है। पर इसके अंतर्गत जिन लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है या नहीं कराएंगे, तो ऐसे लोगों के पैन कार्ड डीएक्टिव हो सकते हैं। ऐसे में फिर आपके कई काम तक अटक सकते हैं। इसलिए अगर आप चाहें तो आप भी ये चेक कर सकते हैं कि कहीं आपका पैन कार्ड डीएक्टिव तो नहीं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...