फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2023: आशिकी और प्यार के चक्कर में कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट, जान लें ये जरूर बातें

Tue, 14 Feb 2023 01:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Valentine Day 2023 - फोटो : Istock
Valentine Day 2023: आज यानी 14 फरवरी को दुनिया भर में वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। बीते लंबे समय से युवा लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार अब खत्म हो चुका है। हालांकि, वेलेंटाइन के अवसर पर आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। आशिकी और प्यार के चक्कर में आपका पूरा बैंक खाता खाली हो सकता है। ऐसा हम आपसे क्यों कह रहे हैं। इसके पीछे कई बड़े कारण हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि इस तरह के खास अवसरों पर जालसाजों का गिरोह काफी सक्रिय हो जाता है और कई तरह के साइबर फ्रॉड को अंजाम देता है। इस दौरान नए-नए तोहफों और ऑफर की लालच की आड़ में लोगों के साथ फ्रॉड को अंजाम दिया जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
cyber Fraud - फोटो : Istock
ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें साइबर ठग इस तरह के खास अवसर पर लोगों के मोबाइल पर लुभावने मैसेज भेजते हैं। इन मैसेज में मोबाइल जीतने या किसी तरह की कोई बड़ी चीज जीतने की बात कही गई होती है।
विज्ञापन

3 of 5
cyber fraud mobile new - फोटो : istock
इसके अलावा मैसेज में यह बात भी लिखी होती है कि इस वेलेंटाइन डे पर आप इस तोहफे को अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे में कई बार लोग लालच में आकर अपने पार्टनर को तोहफा देने के लिए इस तरह के मैसेज पर यकीन कर लेते हैं और अपनी गोपनीय जानकारी संबंधित व्यक्ति को साझा कर देते हैं। 

Valentine Day 2023: आशिकी और प्यार के चक्कर में कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट, जान लें ये जरूर बातें

4 of 5
cyber fraud mobile email new - फोटो : istock
उनके द्वारा जैसे ही ये जानकारी साझा की जाती है। वैसे ही उनके बैंक अकाउंट से एक बड़ी राशि साइबर ठग द्वारा निकाल ली जाती है। इसके अलावा एक फ्रॉड मामले में ताज होटल का नाम लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cyber fraud new - फोटो : istock
मैसेज में व्यक्ति और उसके पार्टनर को ताज होटल में 7 दिनों तक रुकने की बात कही गई थी। ऐसे में आपको इस तरह के फ्रॉड मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है।

ABY: बीमारी के समय इलाज कराने के लिए सरकार दे रही 5 लाख रुपये, स्कीम में ऐसे करें पात्रता की जांच

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें