Ayushman Card: मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या है, जो सरकारी योजनाओं का लाभ ले रही है। इनमें मुफ्त व सस्ता राशन, पेंशन, बीमा, आवास, रोजगार देने जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। सरकार भी इन योजनाओं को जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक पहुंचा रही है। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोगों को इन सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके तहत लोगों का मुफ्त में इलाज होता है। ऐसे में अगर आप चाहें, तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। बस आपको इसके लिए पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं आप अपनी पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...