फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divyang Pension Yojana: आपको भी मिल सकती है हर महीने एक हजार रुपये पेंशन, ऐसे उठा सकते हैं लाभ

Thu, 17 Aug 2023 09:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिव्यांग पेंशन में कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock
Benefits Of Divyang Pension Yojana: सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है और कई मौकों पर कई अन्य नई योजनाओं की भी शुरूआत की जाती है। इन योजनाओं का असल मकसद गरीब वर्ग और जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाना होता है। केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी अपने-अपने राज्य के लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। ऐसी ही एक योजना उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के लिए चलाती है, जिसका नाम दिव्यांग पेंशन योजना है। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं, उन्हें सरकार की तरफ से हर माह एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आप जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 5
दिव्यांग पेंशन में कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : iStock
ये लोग जुड़ सकते हैं योजना से:-
  • जो किसी कारणवश अपने शारीरिक अंग को खो चुके हैं
  • वो दिव्यांगजन जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं
  • इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगों की सालाना आय 46 हजार 80 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
विज्ञापन

3 of 5
दिव्यांग पेंशन में कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : iStock
  • शहरी इलाकों में रहने वाले दिव्यांगों की सालाना आय 56 हजार 460 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
  • इसके लिए आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए
  • आप उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी हों
  • जो लोग 40 फीसदी या उससे अधिक दिव्यांग हैं।

4 of 5
दिव्यांग पेंशन में कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock
आवेदन का तरीका जान लें:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर ऊपर बताई गई बातों के अंतर्गत पात्र हैं, तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं
  • ऐसे में आपको आवेदन के लिए सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx पर जाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्यांग पेंशन में कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : Istock
स्टेप 2
  • वेबसाइट पर जाकर आपको अपनी कई जरूरी जानकारियां यहां भरनी है
  • इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं
  • फिर आपको ई-पेमेंट करनी है और आवेदन अप्रूव होने के बाद आपको हर महीने एक हजार रुपये पेंशन मिलने लगती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें