सड़क पर कई तरह के वाहन दौड़ते हुए आपको नजर आते होंगे। कई सार्वजनिक वाहनों के अलावा सड़क पर लोग अपनी कार, बाइक और स्कूटर चलाते हुए आम नजर आते हैं। इस तरह के वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा गाड़ी के सभी कागजातों की जरूरत होती है। इसके अलावा हमें ट्रैफिक यातायात नियमों का पालन भी करना होता है। अगर आप जरा सी भी गलती करते हैं, तो आपका चालान तक कट जाता है। आपने कई बार ऐसा देखा होगा या आपके खुद के साथ भी ऐसा हुआ होगा कि आप रेड लाइट पर खड़े हैं, और कोई ट्रैफिक पुलिस वाला आकर आपकी फोटो क्लिक कर लेता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे- रेड लाइट जंप करना, हैलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न पहनना आदि। ऐसे में हम उलझन में पड़ जाते हैं कि ट्रैफिक पुलिस वाले ने आपका चालान काटा है या नहीं। अगर आप ये जानना चाहते हैं तो आप ये मिनटों में जान सकते हैं। तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...