आपको कोई भी काम करवाना होता है, तो आपको कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ती होगी। लेकिन एक ऐसा दस्तावेज है जो लगभग सभी कामों के लिए चाहिए होता है। मतलब इसके न होने पर आपके कई काम तक अटक सकते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं आधार कार्ड की। सरकारी काम हो, गैर-सरकारी काम हो, किसी योजना का लाभ लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, कोरोना की वैक्सीन लगवानी हो, सब्सिडी लेनी हो आदि कुछ भी करना हो तो आपको आधार कार्ड जरूरी चाहिए। लेकिन आधार कार्ड की जरूरत के साथ ही इससे जुड़े फ्रॉड भी हो रहे हैं, जिसमें एक ये है कि लोगों के आधार कार्ड नंबर ही नकली हैं। दरअसल, कई लोग गलत तरीके से लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनाकर उनसे पैसे ठग रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे जान सकते हैं कि आपका आधार कार्ड नंबर असली है या फिर नकली। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...