फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: आपके खाते में आएगी अगली किस्त या नहीं? ऐसे करें फटाफट चेक, मिलने वाले हैं इतने पैसे

Mon, 28 Feb 2022 11:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ई श्रम कार्डधारकों की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : istock
आपने सुना और देखा होगा कि सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, जिनमें कई कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं शामिल होती हैं। केंद्र और राज्य सरकार अलग-अलग तरह की कई योजनाएं चलाती हैं, जिनमें रोजगार देने, मुफ्त या सस्ता राशन देने, स्वास्थ्य सेवाएं देने, बीमा करवाने, घर देने, गैस कनेक्शन देने जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसी ही एक योजना इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसका नाम है ई-श्रम कार्ड योजना। केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना को श्रम मंत्रालय चलाता है, और असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को लाभ दे रहा है। इन कार्डधारकों को पहली किस्त के तौर पर एक-एक हजार रुपये भी दिए गए हैं। वहीं, अब दूसरी किस्त भी आने वाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये किस्त किन लोगों के खाते में आएगी? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ई श्रम कार्डधारकों की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : istock
कब आ सकती है दूसरी किस्त?
  • दरअसल, यूपी सरकार ई-श्रम कार्डधारकों को दूसरी किस्त होली के बाद जब नई सरकार बन जाएगी, तब दे सकती है। इस बात के कयास काफी ज्यादा हैं, और कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात को कहा भी जा रहा है। आचार संहिता और चुनाव होने की वजह से अभी श्रमिकों के खाते में पैसे नहीं भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ई श्रम कार्डधारकों की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : istock
किन लोगों को मिली पहली किस्त?
  • सरकार द्वारा श्रमिकों के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये की पहली किस्त भेजी गई थी। वहीं, इस पहली किस्त के पैसे उन्हीं ई-श्रम कार्डधारकों को मिले, जिन्होंने 31 दिसंबर 2021 से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।

4 of 6
ई श्रम कार्डधारकों की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : istock
इन लोगों के खाते में आएगी अगली किस्त
  • जैसा कि यूपी सरकार की तरफ से पहले ही इस बात की घोषणा की गई थी, कि वे ई-श्रम कार्ड योजना के अंगर्गत आने वाले श्रमिकों के बैंक खाते में हर महीने 500 रुपये सीधे भेजेगी। लेकिन इस योजना के मुताबिक, किस्त का लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्होंने पहले श्रम विभाग की किसी भी योजना का लाभ न लिया हो। अगर आप ऐसे श्रमिक हैं, तो आपको किस्त के पैसे मिल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ई श्रम कार्डधारकों की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : Pixabay
खाते में किस्त ऐसे करें चेक:-

एटीएम से
  • अगर आपको ये नहीं पता चल पा रहा है कि आपके बैंक खाते में ई-श्रम कार्डधारकों को मिलने वाली किस्त आई है या नहीं। तो आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर मिनी बैंक स्टेटमेंट निकालकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ई श्रम कार्डधारकों की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : istock
पासबकु में एंट्री करवाकर
  • आप अपनी बैंक खाते की पासबुक में एंट्री करवाकर भी पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं। इसके लिए आपको अपनी पासबुक लेकर बैंक जाना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें