फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Cylinder: कहीं आपका गैस सिलेंडर तो नहीं हो गया है एक्सपायर, यहां लिखी होती है तारीख

Tue, 03 Oct 2023 12:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Check The Expiry Date Of LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock
How To Check The Expiry Date Of LPG Gas Cylinder: आज के समय खाना बनाने के लिए एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग हर जगह पर किया जा रहा है। एक समय था जब देश के सीमांत इलाकों में रहने वाली महिलाएं खाना पकाने के लिए पारंपरिक संसाधनों जैसे लकड़ी और उपलों का उपयोग करती थीं। गौर करने वाली बात यह है कि खाना बनाने के लिए इनको उपयोग में लाने से काफी ज्यादा धुंआ रसोई घरों में होता था। इस कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं इन महिलाओं को परेशान करती थीं। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार देश की गरीब महिलाओं को मुफ्त में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस सिलेंडर मुहैया करा रही है। ऐसे में हर घर में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की पहुंच बढ़ी है। खाना पकाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल हम में से कई लोग करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि एलपीजी गैस सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Check The Expiry Date Of LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock
गैस सिलेंडर की जो तीन पट्टियां होती हैं। वहीं पर उसकी कई महत्वपूर्ण डिटेल्स लिखी होती हैं। गैस सिलेंडर की इन पट्टियों पर आपको A -23, B-25, C-24, D-23 लिखा नजर आता है। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Check The Expiry Date Of LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock
इन अक्षरों में कई महत्वपूर्ण डिटेल्स होती हैं। ये अल्फान्यूमेरिक अंक ही सिलेंडर की एक्सपायरी डेट के बारे में बताते हैं। अग्रेजी में जो अक्षर A, B, C, D लिखे होते हैं यह महीनों की जानकारी देते हैं। 

Aadhaar card: कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं कर रहा आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल, ऐसे लगाएं पता

4 of 5
How To Check The Expiry Date Of LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock
A - जनवरी, फरवरी, मार्च B - अप्रैल, मई, जून C - जुलाई, अगस्त, सितंबर D - अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर को दर्शाता है। इसके अलावा इन अक्षरों के आगे जो अंक लिखे होते हैं। वह साल को दर्शाने का काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Check The Expiry Date Of LPG Gas Cylinder - फोटो : Istock
उदाहरण के तौर पर अगर किसी रसोई गैस सिलेंडर के आगे C-24 लिखा है। ऐसे में वह सिलेंडर साल 2014 में जुलाई से सिंतबर महीने में एक्सपायर हो जाएगा। इस तरीके से आप आसानी से गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट के बारे में पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें