फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन जारी हो सकती है 17वीं किस्त, क्या आपको मिलेगा लाभ या नहीं? ऐसे करें पता

Thu, 18 Apr 2024 11:27 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर के करोडों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत सरकार ने कुछ सालों पहले की थी। इस योजना के शुरू करे जाने का उद्देश्य देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये कि इस आर्थिक सहायता को किसानों के खाते में 4 महीनों के अंतराल पर भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये पीएम किसान लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 16 किस्तें जारी कर चुकी है। जल्द ही सरकार 17वीं किस्त को जारी कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार लोकसभा चुनावों के बाद जून या जुलाई महीने में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 17वीं किस्त के पैसे आएंगे या नहीं? ऐसे में आप इस बारे में आसानी से पता कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

4 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद फार्मर कॉर्नर में आपको बेनिफिशियरी लिस्ट के विकल्प का चयन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
यह करने के बाद अपने राज्य, जिले, तहसील, ब्लॉक, गांव आदि जरूरी जानकारी को फिल करें। यह सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको गेट रिपोर्ट के बटन पर क्लिक करना है। यह करने के बाद आप लाभार्थी सूची में अपने नाम को चेक कर सकते हैं। अगर इस सूची में आपका नाम है। ऐसे में आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा। अगर सूची में आपका नाम नहीं है। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 

Business Ideas: कम लागत में शुरू करें यह शानदार बिजनेस, हर महीने कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें