फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cashew Check: बाजारों में तेजी से बिक रहे हैं नकली काजू, ऐसे करें असली नकली में पहचान

Thu, 05 Jan 2023 12:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Check Quality Of Cashew - फोटो : Istock
How To Check Quality Of Cashew Nuts: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हम में से अधिकतर लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। नियमित तौर पर ड्राई फ्रूट्स को खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याएं दूर हो जाती हैं। वहीं आज के समय बाजारों में बिक रहे कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट आ रही है। इन दिनों बाजारों में बिक रहे सरसों के तेल, आटा और कई दूसरे खाद्य पदार्थों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं अगर आप स्वस्थ रहने के लिए नियमित तौर पर काजू का सेवन करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि मुनाफा पाने के लिए कई दुकानदार बाजारों में खुलेआम नकली काजू को बेच रहे हैं। अगर आप भी काजू का सेवन करते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आप जिस काजू को खरीदकर खा रहे हैं। वह असली है या नकली। आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से असली और नकली काजू में पहचान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How To Check Quality Of Cashew - फोटो : Istock
आप काजू का रंग देखकर उसकी वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि असली काजू सफेद रंग का होता है। वहीं जो नकली काजू होता है। वह पीले रंग का होता है। 

Investment Tips: बेटी की करने जा रहे हैं शादी, तो इस तरह करें उसकी फाइनेंशियल प्लानिंग
विज्ञापन

3 of 5
How To Check Quality Of Cashew - फोटो : Istock
ऐसे में आप जब भी काजू को खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में उसकी गुणवत्ता की जांच जरूर करें। असली काजू अच्छी क्वालिटी का होता है। इसके अलावा असली क्वालिटी का काजू 1 इंच लंबा और मोटा होता है। वहीं नकली काजू के आकार में काफी फर्क होता है। 

4 of 5
How To Check Quality Of Cashew - फोटो : Istock
यही नहीं आप असली और नकली काजू में पहचान उसकी खुशबू से कर सकते हैं। अगर आप असली काजू को सूंघते हैं। ऐसे में उसमें से सौंधी और भीनी की खुशबू आती है। इसके अलावा नकली काजू को सूंघने पर उसमें से तेल जैसी खुशबू आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Check Quality Of Cashew - फोटो : Istock
असली काजू का सेवन करते समय वह दांतों में बिल्कुल भी नहीं चिपकता है। वहीं अगर आप जब नकली काजू को खाते हैं। उस समय वह दांतों में आसानी से चिपक जाते हैं।

 

जानना जरूरी: व्हाट्सएप पर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं आधार, पैन कार्ड और दूसरे जरूरी दस्तावेज, जानें डिटेल्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें