फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eggs: कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे बाजार से नकली अंडे? ऐसे करें पहचान

Mon, 02 Dec 2024 01:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों बाजार में नकली अंडे काफी तेजी से बिक रहे हैं। इन अंडों को खाने से आपके स्वास्थ्य पर कई गंभीर असर पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
How To Check Purity Of Eggs - फोटो : AdobeStock
How To Check Purity Of Eggs: हम में से अधिकतर लोग रोजाना अंडे का सेवन करते हैं। अंडे में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अंड में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इस कारण जिम करने वाले अधिकतर लोग इसका सेवन करते हैं। वहीं कई लोग अक्सर अंडे की सब्जी बनाकर उसको खाना पसंद करते हैं। अंडे के भीतर प्रोटीन के अलावा अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं जो शरीर की स्टेमिना को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा इसे कैल्शियम का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है।

वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों बाजार में नकली अंडे काफी तेजी से बिक रहे हैं। इन अंडों को खाने से आपके स्वास्थ्य पर कई गंभीर असर पड़ सकते हैं। इसके अलावा आप बीमार भी पड़ सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी अंडे की पहचान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
How To Check Purity Of Eggs - फोटो : AdobeStock
आप दुकान पर अंडे को खरीदते समय भी उसकी वास्तविकता की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आपको अंडे को उठाना है। इसके बाद उसको अपने कान के पास ले जाकर थोड़ा सा हिलाना है।

PM SYMY: सरकार की शानदार योजना, श्रमिकों को सालाना मिलेंगे 36 हजार रुपये, आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी
विज्ञापन

3 of 4
How To Check Purity Of Eggs - फोटो : AdobeStock
ऐसा करने से अगर अंडे के अंदर से कुछ आवाज आ रही है तो इस बात की बड़ी संभावना है कि अंडे मिलावटी या नकली हैं। असली अंडे से ऐसा करने पर कोई आवाज नहीं आती है। 

Indian Railway: जल्दबाजी में गलत तारीख का कर लिया है टिकट बुक, तो टिकट कैंसिल करने की बजाए करें ये काम
विज्ञापन

4 of 4
How To Check Purity Of Eggs - फोटो : AdobeStock
आप अंडे को फोड़कर भी उसकी वास्तविकता की जांच कर सकते हैं। इसमें आपको अंडे को फोड़कर देखना है। असली अंडे को फोड़ने के बाद उसका सफेद और पीला भाग अलग होता है। वहीं जो अंडा नकली होता है उसमें सफेद और पीला भाग मिला हुआ रहता है।

MF SIP: इस स्कीम में हर महीने करें 5 हजार रुपये निवेश, इतने सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 85.7 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें