फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: योजना से कहीं कट तो नहीं गया है आपका भी नाम, इस सरल तरीके से फौरन करें चेक

Wed, 21 Sep 2022 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीएम किसान योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं या जरूरतमंद होते हैं। सरकार उनके लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने राज्य के लिए योजनाओं का संचालन करती है, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं लेकर आती है। जैसे- किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजा जाता है। 11 किस्त जारी होने के बाद अब सभी लाभार्थियों को 12वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन इन सबके बीच आपके लिए ये जानना जरूरी है कि कहीं आपका नाम लिस्ट से कट तो नहीं गया है, क्योंकि अगर ऐसा होता है तो आप किस्त के पैसों से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसका तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम किसान योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें - फोटो : istock
  • दरअसल, सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन इस बार सरकार फर्जी लाभार्थियों को लेकर काफी सख्ती दिखा रही है। इसलिए जो लोग योजना से गलत तरीके से जुड़े हैं, उनके नाम काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम किसान योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें - फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम:-

स्टेप 1
  • अगर आपको भी ये जनना है कि आपका नाम कहीं लिस्ट से कटा तो नहीं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।

4 of 6
पीएम किसान योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको वेबसाइट के मैन्यू बार में जाकर फॉर्मर कॉर्नर के विकल्प पर क्लिक करना है। फिर बेनिफिशियरी लिस्ट वाले विकल्प पर भी क्लिक कर दें।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम किसान योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको नीचे जाकर अपने राज्य को चुनना है। फिर आगे बढ़ते हुए आपको अपना जिला, तहसील और उप जिला चुनना है। फिर अपने गांव का नाम भी चुन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम किसान योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आपको आखिर में गेट रिपोर्ट वाले विकल्प पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही आपके पूरे गांव की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी, जहां पर आप अपना नाम भी चेक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें