Paneer Quality: हमारे देश में पनीर को लेकर एक अलग ही क्रेज है। हमारे समाज का एक बड़ा तबका पनीर खाना पसंद करता है। छोटी पार्टी हो या बड़ी पार्टी पनीर के बिना अधूरा सा लगता है। इतना ही नहीं, पनीर शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है और इसे किसी भी ग्रेवी या सब्जी में डालकर उसका स्वाद कई गुना बढ़ाया जा सकता है। पनीर से हम कई तरह के सब्जी बना सकते हैं, जैसे- पालक पनीर, चीली, पनीर, कढ़ाई पनीर, मटर पनीर आदि। पनीर की सब्जी की खास बात यह है कि यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।
हालांकि, चिंता की बात यह है कि बाजार में मिलने वाला हर पनीर हमेशा शुद्ध और असली नहीं होता है। मुनाफाखोरी के चक्कर में कुछ दुकानदार पनीर में मिलावट करते हैं, जिससे उसकी क्वालिटी और उसमें मौजूद पोषक तत्व कम हो जाता है। यह मिलावटी पनीर न सिर्फ हमारे पैसे की बर्बादी है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में, यह पहचानना जरूरी हो जाता है कि हम जो पनीर खरीद रहे हैं, वह शुद्ध है या नहीं। अगर आप भी पनीर की गुणवत्ता को लेकर संशय में हैं, तो घर पर ही कुछ आसान टेस्ट करके आप असली और नकली पनीर की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं।