Ayushman bharat yojana online apply Kaise kare: देश की अधिकांश आबादी के पास बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। कई लोग गरीबी के कारण अपनी गंभीर बीमारी का इलाज तक नहीं करा पाते हैं। ठीक इलाज न मिल पाने की वजह से कई बार उनकी मृत्यु हो जाती है। वहीं अगर लोगों के पास कुछ जमा पूंजी होती भी है तो वह पूरी इलाज में खर्च हो जाती है। इस कारण इलाज के बाद कई तरह के आर्थिक संकट खड़े हो जाते हैं।
इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है, जिसे पीएम जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये (दिल्ली में 10 लाख रुपये) का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है।