परमानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन कार्ड एक अहम डॉक्यूमेंट है। ये एक ऐसा सरकारी दस्तावेज है, जिससे कोई सीधा फायदा होता तो नहीं दिखता लेकिन बैंकिंग और अन्य वित्तीय मामलों में इसकी खास अहमियत है। वित्तीय लेन देन से लेकर बैंक अकाउंट खुलवाने तक पैन कार्ड की जरुरत पड़ती है। इसके अलावा प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के साथ आयकर रिटर्न दाखिल करने सहित कई जरूरी कामों के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब पैन कार्ड के मामलों में भी फर्जीवाड़ा होने लगा है। आजकल फर्जी पैन कार्ड बनाने के कई मामले सामने आने लगे हैं। ऐसे में फर्जी पैन कार्ड होने पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके पास भी पैन कार्ड है तो एक बार जरूर चेक कर लें कि कहीं आपका भी पैन कार्ड फर्जी तो नहीं। यहां हम आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप पता कर सकते हैं आपका पैन कार्ड फर्जी है या नहीं, तो चलिए जानते हैं...