फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Voter ID Card: वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? मोबाइल फोन पर ऐसे करें चेक

Wed, 26 Jan 2022 02:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? मोबाइल फोन पर ऐसे करें चेक - फोटो : istock
देश में चुनावी दौर शुरू होने जा रहा है। चुनाव आयोग ने आगामी 5 राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर दिन और तारीख निश्चित कर दी है। ऐसे में चुनावों से जुड़ी सभी तैयारियां होने लगी हैं। पार्टियों के साथ-साथ मतदाता भी चुनावों को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। हालांकि, चुनावों में वोटिंग करने के लिए आपके पास वोटर आईडी कार्ड का होना बहुत जरूरी है। बिना इसके आप अपने  मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप ये चेक कर सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? इस काम को आप बड़ी ही आसनी से घर बैठे मोबाइल फोन की मदद से कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उन स्टेप्स के बारे में जिनकी मदद से आप इस बारे में पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? मोबाइल फोन पर ऐसे करें चेक - फोटो : https://www.nvsp.in/
  • वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मतदाता पोर्टल https://www.nvsp.in/ पर विजिट करना होगा।
  • उसके बाद होमपेज पर Search in Electoral Roll के विकल्प का चयन करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी। यहां आपको नीचे आकर  Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन

3 of 5
वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? मोबाइल फोन पर ऐसे करें चेक - फोटो : Pixabay
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको दो ऑप्शन मिलेंगे।
  • पहला Search by Details और दूसरा Search By EPIC No।
  • आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं। 

4 of 5
वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? मोबाइल फोन पर ऐसे करें चेक - फोटो : iStock
  • Search by Details के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी दर्ज करके मतदाता लिस्ट में अपना नाम चेक करना होगा।
  • वहीं Search By EPIC के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर, राज्य और कैप्चा कोड को फिल करके सर्च करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? मोबाइल फोन पर ऐसे करें चेक - फोटो : Pixabay
  • अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में हुआ, तो आपकी डिटेल्स स्क्रीन पर नीचे की तरफ शो हो जाएंगी।
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको व्यू डिटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आप अपनी सारी जानकारी देख सकते हैं।  
  • इस प्रोसेस की मदद से आप आसानी से पता कर सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें