फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: गैस सिलिंडर में बची गैस कैसे चेक करें? बिना मशीन पर वजन किए जान सकते हैं आप

Wed, 18 Nov 2026 04:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • LPG Gas: गैस सिलिंडर में कितनी गैस बची है, इसका अंदाजा बिना वजन मशीन के भी लगाया जा सकता है
  • एलपीजी गैस का स्तर जानने के लिए कई तरीके हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
गैस सिलिंडर में बची गैस चेक करने का तरीका - फोटो : Amar Ujala AI
LPG Gas Cylinder: रसोई में खाना बनाते समय अचानक गैस खत्म हो जाना किसी परेशानी से कम नहीं है। कई बार सुबह चाय बनाते समय या खाना पकाते वक्त सिलिंडर जवाब दे देता है। ऐसे में घर के लोगों को समझ नहीं आता कि सिलिंडर में कितनी गैस बची है और वह कितने दिन और चलेगा। आमतौर पर गैस का सही वजन जानने के लिए वजन मशीन की जरूरत पड़ती है।

पर एक आसान घरेलू तरीके से सिलिंडर में बची गैस का मोटा अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको किसी महंगे उपकरण की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद पानी और एक कपड़ा ही काफी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में बची हुई गैस जानने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गैस सिलिंडर में बची गैस चेक करने का तरीका - फोटो : Adobe Stock
कैसे चेक करें बची हुई एलपीजी गैस का लेवल?
  • इसके लिए सबसे पहले एक सूती कपड़ा लें
  • इसे पानी में अच्छी तरह भिगो लें
  • अब इस कपड़े को सिलिंडर की बाहरी सतह पर ऊपर से नीचे तक फेर दें
विज्ञापन

3 of 5
गैस सिलिंडर में बची गैस चेक करने का तरीका - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद करीब एक मिनट इंतजार करें
  • अब सिलिंडर की सतह को ध्यान से देखें

4 of 5
गैस सिलिंडर में बची गैस चेक करने का तरीका - फोटो : Amar Ujala
  • आपको कुछ हिस्सों में नमी और सूखने के बीच अंतर दिखाई दे सकता है
  • सिलिंडर के जिस हिस्से में तरल एलपीजी मौजूद होती है, वहां तापमान अपेक्षाकृत कम हो सकता है
  • इस वजह से वहां पानी सूखने की स्पीड में अंतर नजर आ सकता है
  • इस तरीके से आपको अंदाजा लग सकता है कि सिलिंडर में गैस किस स्तर तक बची है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस सिलिंडर में बची गैस चेक करने का तरीका - फोटो : Adobe Stock
किन तरीकों से बिल्कुल न करें गैस चेक?
  • कई लोग सिलिंडर को हिलाकर या उठाकर गैस का अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे गैस की सही मात्रा पता नहीं चलती
  • सिलिंडर को कभी उल्टा या तिरछा करके इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
  • गैस का रिसाव जांचने के लिए माचिस या लाइटर का इस्तेमाल करना भी बेहद खतरनाक है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें