फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card: आपका पैन कार्ड कहीं नकली तो नहीं, ऐसे करें उसकी वास्तविकता का पता

Sun, 27 Mar 2022 12:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
How to identify fake Pan Card - फोटो : सोशल मीडिया
पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। घर खरीदना, इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल करना, नए बिजनेस को शुरू करना, वित्त से जुड़े कई कामों में पैन कार्ड इस्तेमाल में आता है। इसके अलावा कई सरकारी या निजी क्षेत्रों से जुड़े कामों भी इसकी मांग की जाती है। अगर आप स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग कर रहे हैं। वहां भी इस डॉक्यूमेंट की आवश्यकता आप लोगों को होती है। ऐसे में पैन कार्ड की काफी उपयोगिता है। पैन कार्ड को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ कई लोग पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल भी करते हैं। बीते सालों में पैन कार्ड फ्रॉड से जुड़े कई मामले सामने निकलकर आए हैं। ऐसे कई मामले रिकॉर्ड में दर्ज हुए हैं, जिनमें अपराध करने के लिए नकली पैन कार्ड का इस्तेमाल किया गया। इस स्थिति में आपको ये जरूर जान लेना चाहिए कि आपका पैन कार्ड असली है या नकली?
विज्ञापन

2 of 7
How to identify fake Pan Card - फोटो : amar ujala
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड असली है या नकली, तो आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इस विषय में जान सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
How to identify fake Pan Card - फोटो : Amar Ujala
  • आपका पैन कार्ड असली है या नकली इसका पता करने के लिए आपको इनकम टैक्स के ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometax.gov.in/iec/foportal पर विजिट करना है।

4 of 7
How to identify fake Pan Card - फोटो : istock
  • आपकी स्क्रीन के लेफ्ट साइड में आपको Verify your PAN का ऑप्शन शो होगा। उस पर क्लिक करें।
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
How to identify fake Pan Card - फोटो : Pixabay
  • यहां आपको अपने पैन से जुड़ी सभी जानकारी को भरना है।
  • इसमें आपको अपना पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

6 of 7
How to identify fake Pan Card - फोटो : Pixabay
  • इस  प्रोसेस के बाद आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा।
  • अगर आपके मोबाइल नंबर पर आई जानकारी आपके द्वारा दर्ज की गई डिटेल्स से मैच करती है, तो आपका पैन कार्ड असली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
How to identify fake Pan Card - फोटो : istock
इसके अलावा आपको जल्द से जल्द अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर लेना चाहिए। पैन और आधार लिंकिंग को अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप 31 मार्च से पहले ये काम नहीं करते। इस स्थिति में आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। ऐसे में आप बैंकिंग सेवाओं, आईटीआर दाखिल करना आदि कई जरूरी कार्यों को नहीं कर पाएंगे। इस कारण आपको ये काम जल्द से जल्द 31 मार्च से पहले कर लेना चाहिए। आप इनकम टैक्स की वेबसाइट https://incometaxindiaefiling.gov.in पर विजिट करके आसानी से अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें