फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: इस स्कीम में 30 हजार रुपये का करें निवेश, मैच्योरिटी पर इकट्ठा कर सकेंगे 70 करोड़ का फंड

Sun, 27 Mar 2022 10:34 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Mutual Fund SIP - फोटो : iStock
हम सभी आर्थिक रूप से एक स्वतंत्र जीवन जीना चाहते हैं। हालांकि विभिन्न कारणों के चलते हम में से अधिकतर लोगों का ये सपना पूरा नहीं हो पाता है। आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने पर व्यक्ति अपने भौतिक जीवन से जुड़े सभी सपनों को पूरा कर सकता है। उसे इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं होती। फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट बनने के लिए आपके पास अच्छी मात्रा में पैसों का होना जरूरी है। बड़ी मात्रा में पैसों को इकट्ठा करने के लिए आपके पास अच्छी फाइनेंशियल नॉलेज होनी चाहिए। अगर आप एक बड़ा फंड इकट्ठा करने का सपना देख रहे हैं, तो आपका ये सपना पूरा हो सकता है। आज हम आपको एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। यहां निवेश करके आप 30 सालों के बाद कुल 70 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इतनी बड़ी राशि को इकट्ठा करने के लिए आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनवानी होगी।
विज्ञापन

2 of 7
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
म्यूचुअल फंड बाजार निवेश अवधि के दौरान अगर आपके अनुरूप काम करता है, तो आप आसानी से इतनी बड़ी राशि को इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं पूरे गणित को कि कैसे आप 30 हजार रुपये निवेश करके 70 करोड़ का फंड इकट्ठा कर सकते हैं?
विज्ञापन

3 of 7
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
70 करोड़ की राशि को इकट्ठा करने के लिए आपको हर महीने 30 हजार रुपये का निवेश पूरे 30 सालों तक करना है। इस बीच आपको ये उम्मीद भी करना है कि बाजार आपके अनुकूल चले और आपके निवेश पर हर साल 20 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।

4 of 7
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
ऐसे में अगर आप 30 सालों तक हर महीने 30 हजार रुपये का निवेश करते हैं और आपके निवेश पर हर साल 20 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में आप आसानी से मैच्योरिटी के समय 70.1 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
इन पैसों के इस्तेमाल से आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित कर सकते हैं। ऐसे में आपको किसी दूसरे व्यक्ति पर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

6 of 7
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी सभी भौतिक जरूरतों को पूरा करने के साथ बेटी की शादी या बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए भी कर सकेंगे। इसके अलावा आप इन पैसों से अपने दूसरे जरूरी प्रयोजनों को भी निपटा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें