फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips and Tricks: जानना चाहते हैं आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है? तो अपनाएं यह शानदार तरीका

Fri, 13 Jan 2023 02:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock
LPG Gas Cylinder: हम में से अधिकतर लोग रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग खाना बनाने के लिए करते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि रसोई गैस जब अचानक खत्म हो जाती है। उस दौरान हमें खाना बनाते समय कई तरह की दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। ऐसे में मजबूरन लोगों को दोबारा अपने रसोई गैस सिलेंडर को भरवाने जाना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके रसोई गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है?

ऐसे में आप पहले से ही इसको लेकर इंतजाम कर सकेंगे। आपके एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है। इस बारे में आप एक गीले कपड़े की मदद लेकर पता कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उस खास तरीके के बारे में, जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपके रसोई गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है?

Govt Scheme: परिवार में है बेटी, तो सरकार दे रही है 1 लाख रुपये से अधिक धनराशि, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
विज्ञापन

2 of 5
LPG Gas Cylinder - फोटो : Istock
आपके रसोई गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है। इसका पता करने के लिए आपको एक गीले कपड़े को लेना है और उससे सिलेंडर को ढक देना है। कुछ मिनटों के बाद आपको गीले कपड़े को सिलेंडर के ऊपर से हटा देना है।
विज्ञापन

3 of 5
LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock
इतनी देर तक सिलेंडर का काफी हिस्सा गीले कपड़े से पानी का ज्यादातर हिस्सा सोख लेगा। इसके कुछ देर बाद सिलेंडर का जो हिस्सा खाली होगा। वहां पानी सूख जाएगा। 

4 of 5
LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock
इसके अलावा सिलेंडर के जितने हिस्से में नमी दिखेगी। उतने हिस्से में गैस मौजूद है। सिलेंडर के जितने हिस्से में एलपीजी गैस होती है। उस हिस्से में पानी को सूखने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock
इसके अलावा सिलेंडर का जो हिस्सा खाली होता है। वह अंदर से गर्म होता है। ऐसे में सिलेंडर के उस हिस्से में पानी जल्दी सूख जाता है। बजाए उस हिस्से के जहां पर एलपीजी गैस होती है। इस आसान तरीके से आप पता कर सकते हैं आपके एलपीजी गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है।

LIC: महिलाओं का भविष्य सुरक्षित करेगी LIC की यह स्कीम, 58 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकती हैं 8 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें