Sim Card: स्मार्टफोन के आने के बाद कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। इसने हमारे काम को काफी आसान बना दिया है। बैंकिंग, शिक्षा, व्यापार से लेकर अन्य कई जरूरी कार्य अब स्मार्टफोन की मदद से किए जा सकते हैं। सरकारी योजना में आवेदन करना हो या म्युचुअल फंड से जुड़ा कार्य, सब कुछ स्मार्टफोन की मदद से संभव हो गया है। स्मार्टफोन का उपयोग करने के लिए आपके पास सिम कार्ड का होना जरूरी है। सिम कार्ड खरीदने के लिए अक्सर हमें दुकान पर आधार कार्ड दिखाना पड़ता है और अपनी बायोमीट्रिक डिटेल्स देनी होती है। यह सब जानकारी देने के बाद हमारे नाम पर सिम कार्ड को इश्यू किया जाता है।