Car AC Cooling Not Working: गर्मी के दिनों कार का एसी खराब होना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। जब कार में एसी की कूलिंग कम हो जाती है तो अंदर बैठने में उमस काफी परेशान करता है। अक्सर लोग कार के एसी की कूलिंग कम होने पर सीधे मैकेनिक के पास भागते हैं, जहां गैस रिफिलिंग के नाम पर भारी खर्च आ सकता है।
मगर क्या आप जानते हैं कि कार के एसी की अधिकतर समस्याएं बेहद मामूली होती हैं जिन्हें आप खुद से भी ठीक कर सकते हैं? कभी-कभी सिर्फ धूल की एक परत या गलत सेटिंग्स की वजह से एसी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाता है।
ऐसे मैकेनिक को पैसे देने से पहले कुछ बुनियादी जांच करके आप न सिर्फ समय बचा सकते हैं, बल्कि अनावश्यक खर्चों से भी बच सकते हैं। आइए इसी के बारे में जानते हैं।