फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: अगर आप भी शामिल हैं इस श्रेणी में, तो मिल सकता है पूरे पांच लाख रुपये तक का लाभ, ऐसे करें चेक

Mon, 11 Sep 2023 05:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कौन लोग उठा सकते हैं आयुष्मान कार्ड का लाभ? - फोटो : istock
Ayushman Card Benefits: गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। हर साल सरकार इन लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती है। इन योजनाओं का उद्धेश्य हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना होता है। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका पिछले दिनों नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना में पात्र लोग अपना मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप पहले पात्रता सूची देख लें क्योंकि पात्र होने पर ही आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन इस आयुष्मान योजना के लिए पात्र है। आप आगे इस बारे में आसानी से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कौन लोग उठा सकते हैं आयुष्मान कार्ड का लाभ? - फोटो : Istock
  • दरअसल, जो लोग पात्र होते हैं वो लोग इस आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं। पर इसके लिए पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड के जरिए आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कौन लोग उठा सकते हैं आयुष्मान कार्ड का लाभ? - फोटो : istock
पात्रता सूची के मुताबिक कौन पात्र?
  • अगर कोई दिहाड़ी मजदूर है
  • अगर कोई भूमिहीन व्यक्ति है
  • अगर आपका मकान कच्चा है
  • जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है

4 of 5
कौन लोग उठा सकते हैं आयुष्मान कार्ड का लाभ? - फोटो : istock
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हो
  • आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन लोग उठा सकते हैं आयुष्मान कार्ड का लाभ? - फोटो : istock
  • वहीं, दूसरी तरफ जब कार्डधारक इलाज के लिए सूचीबद्ध अस्पतालो में जाता है, तो उसे इलाज के दौरान किसी भी चीज के लिए पैसे नहीं देने होते हैं। सरकार इसका पूरा खर्च उठाती है और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़कर लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें