फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension Yojana: क्या आप भी ले सकते हैं हर महीने 5000 रुपये पेंशन? ऐसे चेक करें पात्रता

Thu, 16 Oct 2025 06:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana Ka Labh Kise Milta Hai: अटल पेंशन योजना के तहत आपको पेंशन का लाभ मिलता है। आप भी अगर चाहें तो इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे? - फोटो : Adobe Stock
Atal Pension Yojana Eligibility: अपनी आज की जरूरतों को पूरा करने के अलावा लोग अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं, क्योंकि एक उम्र के बाद रिटायरमेंट हो जाता है और फिर लोगों को आर्थिक दिक्कत न हो। इसलिए लोग बचत करते हैं। कोई अपने बैंक में पैसे जमा करता है, तो कोई एफडी करवाता है। जबकि, कई लोग अलग-अलग कई सरकारी और गैर-सरकारी स्कीम्स में भी निवेश करते हैं।

इसी क्रम में एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। सरकारी स्कीम होने के चलते ये सुरक्षित नजर आती है। इस योजना के तहत आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है, लेकिन क्या आप इस पेंशन का लाभ सकते हैं? क्या आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं? आप यहां अपनी पात्रता के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं और कौन नहीं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे? - फोटो : Adobe Stock
पहले योजना को समझ लेते हैं
  • अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है और ये ओक निवेश योजना है। इस योजना में पहले आपको अपनी उम्र के हिसाब से निवेश (हर महीने आपके बैंक खाते से प्रीमियम कट जाता है) करना होता है और फिर 60 साल बाद आपको हर महीने 1000 से 5000 रुपये तक पेंशन हर महीने मिलेगी। मौजूदा समय में इस योजना से काफी लोग जुड़े हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे? - फोटो : Adobe Stock
  • इसे आप ऐसे समझिए कि अगर आपकी उम्र 18 साल है तो आपका प्रीमियम हर महीने का 210 रुपये आता है, जिसके बदले आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये पेंशन मिलेगी। इसी तरह हर उम्र के व्यक्ति को अलग-अलग पेंशन का लाभ लेने के लिए अलग-अलग अमाउंट निवेश करना होता है।

4 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे? - फोटो : Adobe Stock
कौन है योजना के लिए पात्र?
  • अगर आप इस अटल पेंशन योजना में निवेश करना चाहते हैं तो सबसे पहले तो आपका भारत का नागरिक होना अनिवार्य है
  • आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 40 साल के बीच हो
  • जो लोग टैक्स नहीं भरते हैं
  • आवेदन के लिए आपका बैंक खाता होना भी जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
  • अगर आप अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपने बैंक जाना होता है। यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें
  • इसके बाद आपकी पात्रता चेक होती है और फिर आपकी केवाईसी की जाती है
  • इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है और आपको पेंशन प्लान भी चुनना होता है
  • फिर आपको रसीद दी जाती है जिसे संभालकर रखें, ये प्रूफ होता है कि आपने योजना में आवेदन किया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें