फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: नए साल में जरूर बनवा लें आयुष्मान कार्ड, मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ

Mon, 02 Jan 2023 01:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या फायदा है? - फोटो : istock
Ayushman Card Benefits: अगर आप देखेंगे तो हर साल कई तरह की नई योजनाओं को लॉन्च किया जाता है। साथ ही कई पुरानी योजनाओं में भी समय-समय पर महत्वपूर्ण बदलाव किए जाते हैं। जैसे- एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार ने शुरू किया था, लेकिन अब इस योजना में राज्य सरकारें भी जुड़ी हैं। इसलिए इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या फायदा है? - फोटो : istock
पहले पात्रता चेक कर लें:-

स्टेप 1
  • पात्रता चेक करने के लिए सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाएं
  • फिर यहां दिए हुए 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • अब मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां दर्ज करें
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या फायदा है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जहां पहले में अपना राज्य चुन लें
  • जबकि दूसरे में अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नबर भरें
  • ऐसा करते ही आपको आपकी पात्रता के बारे में पता चला जाएगा कि आप पात्र हैं या नहीं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या फायदा है? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • आप अगर योजना के लिए पात्र हैं, तो फिर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको संबंधित अधिकारी को अपने दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक मोबाइल नंबर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या फायदा है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों की जांच होगी और पात्रता चेक होगी
  • सबकुछ सही पाए जाने पर आपको 10-15 दिन के अंदर आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें