Indian Railways: भारतीय रेलवे में रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। यात्रियों को सफर का शानदार अनुभव देने के लिए रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को सुविधाजनक सफर का आनंद देना है। इन नियमों के होने के बावजूद अक्सर ट्रेन यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई बार यात्री इन समस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए विभिन्न विकल्पों की तलाश करते हैं। यात्रियों की इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक खास नंबर को जारी कर रखा है। आप रेल हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। इसके अलावा आप इस नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। इतना ही नहीं इस नंबर के जरिए आप रेलवे से जुड़े विषय पर पूछताछ भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -