केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद और गरीबी तबके के लोगों को लाभ पहुंचाना होता है। आज भी हमारे देश में काफी संख्या में लोग गरीब तबके के नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को मदद की जरूरत होती है। इसलिए सरकार समय-समय पर कई योजनाएं चलाती हैं, जिनमें आर्थिक लाभ से लेकर स्वास्थ्य योजनाएं तक शामिल होती हैं। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है, और वो है ई-श्रम कार्ड योजना। इसमें असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को आर्थिक लाभ के अलावा कई अन्य तरह के लाभ देने की कोशिश की जा रही है। वहीं, सरकार इन कार्डधारकों के खाते में पहली किस्त भेज चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूसरी किस्त किन लोगों को मिलेगी? शायद नहीं, तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...