हमारे देश में सरकारों द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों को पहुंचाया जाता है। राज्य और केंद्र सरकार अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती हैं। इनमें विधवा पेंशन, सस्ता राशन मुहैया कराना, स्वास्थ्य सेवाएं देना, शिक्षा प्रदान करना और आर्थिक लाभ देने जैसी योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई, जिसका नाम है ई-श्रम कार्ड योजना। ई-श्रम कार्ड योजनाओं को कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं, और इसके अलावा सरकार द्वारा कार्डधारकों के बैंक खाते में पैसे भी भेजे जा रहे हैं। यूपी सरकार ने कार्ड धारकों के बैंक खाते में एक हजार रुपये की किस्त भेजी थी। ऐसे में आप अपने बैंक खाते में चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त के एक हजार रुपये मिले या नहीं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...