फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Tips: गर्मियों में कूलर का कर रहे हैं इस्तेमाल, तो जरूर करें ये काम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Mon, 29 May 2023 04:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Clean Cooler - फोटो : Istock
How To Clean Cooler: गर्मियों का सीजन चल रहा है। हालांकि, उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में कुछ समय अंतराल पर होने वाली बारिश के कारण मौसम ठंडा जरूर हो रहा है। वहीं बारिश रुकते ही दोबारा गर्मी का सितम बढ़ने लगता है। ऐसे में लोगों ने अपने घरों में कूलर और एसी का उपयोग करना शुरू कर दिया है। अगर आपके घर में कूलर है और आप उसका उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में उसकी नियमित सफाई करना जरूरी है। अगर आप अपने कूलर की नियमित सफाई नहीं करते हैं। ऐसे में आपके कूलर में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। इस कारण आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप आसानी से अपने कूलर की सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Clean Cooler - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि कूलर में लंबे समय तक पानी भरे होने से कई तरह के बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं। इस कारण कूलर काफी गंदा हो जाता है और उसमें से बदबू आती है।
विज्ञापन

3 of 5
How To Clean Cooler - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में कूलर से इस गंदगी को साफ करने के लिए आपको हर 5 से 6 दिनों में पानी को बदलते रहना चाहिए। इसके अलावा आपको हर 15 दिनों के अंतराल पर कूलर की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। 

4 of 5
How To Clean Cooler - फोटो : Istock
इस दौरान आपको पानी के साथ वाटर टैंक, कूलिंग पैड, ब्लेड को अच्छे से साफ करना चाहिए। इसके अलावा आपको कूलर की बॉडी को भी अच्छे से साफ करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Clean Cooler - फोटो : Istock
ऐसा करने से कूलर के अंदर फंगस और जंग साफ हो जाएगी। इससे कूलर तो साफ होगा ही साथ ही बीमारियां भी दूर हो जाएंगी। ऐसा करने से कूलर के खराब होने की संभावना भी काफी कम हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें