How To Check Ayushman Card Hospital List: देश में कई गरीब लोग ऐसे हैं, जिन्हें किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर ठीक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलती हैं। इस कारण इनमें से कई लोगों की जान तक चली जाती है। देश की इसी समस्या के समाधान के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।
केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। केंद्र सरकार की यह योजना देशभर में काफी लोकप्रिय है। देश में बड़े पैमाने पर लोग सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इस योजना के जरिए सरकार देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में होने वाले मृत्यु के आंकड़ों को कम करना चाहती है।