फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat: अपने जिले में आयुष्मान कार्ड से किन-किन अस्पतालों में करा सकते हैं इलाज? इस तरह लगाएं पता

Mon, 18 Nov 2024 06:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
How To Check Ayushman Card Hospital List: देश में कई गरीब लोग ऐसे हैं, जिन्हें किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर ठीक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलती हैं। इस कारण इनमें से कई लोगों की जान तक चली जाती है। देश की इसी समस्या के समाधान के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।

केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। केंद्र सरकार की यह योजना देशभर में काफी लोकप्रिय है। देश में बड़े पैमाने पर लोग सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इस योजना के जरिए सरकार देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में होने वाले मृत्यु के आंकड़ों को कम करना चाहती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
देश में अक्सर आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने वाले कई लाभार्थियों का यह सवाल रहता है कि अपने जिले में आयुष्मान कार्ड की मदद से किन-किन अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है? इस बारे में कैसे पता करें? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
इस बारे में पता करने के लिए आपको सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmjay.gov.in पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको फाइंड हॉस्पीटल के विकल्प का चयन करना है। 

Winter Tips: घने कोहरे में चला रहे हैं गाड़ी, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपने राज्य, जिले, अस्पतालों के प्रकार प्राइवेट या सरकारी आदि का चुनाव करना है। इसके बाद आपको अपनी बीमारी के प्रकार का चुनाव करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
यह करने के बाद Empanelment Type में PMJAY का चुनाव करें। नेक्स्ट स्टेप पर कैप्चा कोड दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक करना है। यह करने के बाद आयुष्मान भारत योजना के लिस्टेड अस्पताल नजर आ जाएंगे। 

Winter Tips: बिना रूम हीटर का उपयोग किए भी इन आसान तरीकों से कर सकते हैं अपने कमरे को गर्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें