फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: आपके क्षेत्र में किन अस्पतालों में किया जाता है आयुष्मान कार्ड पर इलाज? ऐसे करें पता

Sun, 03 Aug 2025 06:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश में गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
ayushman card - फोटो : Amar Ujala
देश में एक बड़ी आबादी गरीब लोगों की है। इन लोगों को किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर एक बड़ा खर्चा इलाज में आता है। कई बार तो लोगों को इलाज कराने के लिए कर्ज का सहारा भी लेना पड़ जाता है। गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की इसी समस्या को देखते हुए और स्वास्थ्य सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार ने एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश में गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। स्कीम के अंतर्गत आप कई गंभीर बीमारियों का इलाज 5 लाख रुपये तक मुफ्त में करा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ayushman card new - फोटो : Amar Ujala
कई लोग इस बारे में जानना चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में किन-किन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड की मदद से मुफ्त में इलाज कराया जा सकता है? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत
विज्ञापन

3 of 5
ayushman card - फोटो : Amar Ujala
आपके क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में इलाज को कराया जा सकता है? इस बारे में जानने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर विजिट करना होगा। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां

4 of 5
ayushman card - फोटो : Amar Ujala
वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको दाईं ओर ऊपर की तरफ Find Hospital के विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद आपको यहां अपने राज्य, जिले, अस्पतालों के प्रकार प्राइवेट या सरकारी आदि डिटेल्स को फिल करना है। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
यहां आपको Empanelment Type में PMJAY का चुनाव करना होगा। यह करने के बाद स्क्रीन पर आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पताल की डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएगी। देश में लाखों लोग आयुष्मान भारत योजना के साथ जुड़ रहे हैं। आप भी अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर विजिट करके इस स्कीम में अपना आवेदन कर सकते हैं। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें