Karwa Chauth 2025 Sweet Adulteration Test: त्योहारों के शुरू होने के बाद से मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है। करवा चौथ, दिवाली, छठ पूजा पर लोग जमकर मिठाइयों की खरीदारी करते हैं। कल देशभर में करवा चौथ मनाया जाएगा। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ का पर्व पति और पत्नी के बीच अटूट विश्वाश और भरोसे का प्रतीक है। इस दिन मिठाइयों की खूब बिक्री होती है।
मिठाइयों की दुकान पर इस दौरान लंबी लाइनें लग जाती हैं। हालांकि, कई विक्रेता मुनाफा कमाने की लालच में मिठाइयों में मिलावट करते हैं। इन मिलावटी मिठाइयों को खाने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अगर आप करवा चौथ के दिन मिठाई खरीदने जा रहे हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि कौन सी मिठाई मिलावटी है और कौन सी शुद्ध? आइए जानते हैं -