फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे लगाएं पता

Mon, 11 Jul 2022 01:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Check Aadhaar Card Authentication History - फोटो : i stock
How To Check Aadhaar Card Authentication History: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज इस कार्ड का विभिन्न कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। आधार कार्ड की मदद से सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के सीधे लाभार्थी तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा बैंक अकाउंट खुलवाने, प्रॉपर्टी खरीदने से लेकर स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराने में भी आधार कार्ड की काफी जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड को यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इस कार्ड में हमारी बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। वहीं कई बार गलती से आधार डिटेल्स को अंजान व्यक्ति के साथ साझा किए जाने के बाद उसका गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आपको अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री को समय समय पर चेक करते रहना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
How To Check Aadhaar Card Authentication History: - फोटो : i stock
आधार कार्ड की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा। नेक्स्ट स्टेप पर My Aadhaar ऑप्शन का चयन करने के बाद Aadhaar Services के विकल्प का चुनाव करें। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Check Aadhaar Card Authentication History: - फोटो : i stock
इस प्रोसेस को करने के बाद आपको Aadhaar Authentication History के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपको अपने 12 अंकों की आधार संख्या को दर्ज करना है। इसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करें।

4 of 5
How To Check Aadhaar Card Authentication History: - फोटो : istock
इस प्रोसेस को करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी को बॉक्स में फिल करें। इसके बाद आपको उस अवधि का चुनाव करना है, जिसके बीच आप अपने आधार की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री को चेक करना चाहते है्ं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Check Aadhaar Card Authentication History: - फोटो : istock
इस तरह आप अपने आधार कार्ड के ऑथेंटिक्शन हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं। ये प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें