फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, इस तरह करें पता

Tue, 04 Jun 2024 10:29 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : istock
How To Check Aadhaar Authentication History: आधार कार्ड आने के बाद सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आई है। आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक कई जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जाती है। इस कारण आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज बन गया है। आधार कार्ड में हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिकल डिटेल्स दर्ज होती हैं। वहीं बीते कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जिनमें किसी दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि कहीं कोई दूसरा व्यक्ति तो आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : Istock
इस बारे में पता करने के लिए सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको आधार सर्विसेस के नीचे आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री के विकल्प का चयन करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : Istock
इस प्रक्रिया को करने के बाद आपको आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड को डालकर सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके कुछ देर बाद आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को आपको दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

4 of 5
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : Istock
नेक्स्ट स्टेप पर आपको ऑथेंटिकेशन टाइप, डेट रेंज, ओटीपी और बाकी जरूरी जानकारियों को दर्ज करना है। इसके बाद आपको वेरिफाई ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। इस बटन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट खुल जाएगी। 

PM Kisan Yojana: क्या किसान पति-पत्नी दोनों स्कीम में आवेदन करके ले सकते हैं 17वीं किस्त का लाभ? जानिए नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : Istock
इस लिस्ट में आप देख सकते हैं कि पिछले 6 महीनों में आपके आधार कार्ड का कब और कहां इस्तेमाल किया गया है। अगर इस रिकॉर्ड को देखने के बाद आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है तो इस स्थिति में आप आधार हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करके इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

जानना जरूरी: कहीं कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं कर रहा आपकी आईडी पर सिम कार्ड का उपयोग, इस तरह करें पता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें