आज के समय में हमारे पास कई तरह के ऐसे दस्तावेज होते हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी होते हैं। इनके न होने पर हमारे कई काम तक अटक जाते हैं। जैसे- आधार कार्ड। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, अपनी पहचान बतानी हो, लोन लेना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो, स्कूल में दाखिला लेना हो आदि। ऐसे ही कई तरह के कामों के लिए आधार कार्ड का पास में होना बेहद जरूरी है। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा भारत के नागरिक को आधार कार्ड जारी किया जाता है। इसमें कई तरह की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारी होती है। वहीं, अमूमन देखा जाता है कि लोग अपने आधार कार्ड में कुछ अपडेट करवाना चाहते हैं, लेकिन इसके बारे में सटीक जानकारी न होने के कारण वो ऐसा नहीं कर पाते हैं। जैसे- कई महिलाएं शादी के बाद अपने पति का सरनेम अपने नाम के साथ आधार में अपडेट करवाना चाहती हैं। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसके प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...