क्या ट्रेन टिकट में बदलना चाहते हैं यात्री का नाम? इन आसान टिप्स से तुरंत हो जाएगा काम
- फोटो : Adobe Stock
यह सुविधा खासतौर पर उन हालात में काम आती है, जब किसी को अपनी यात्रा अचानक रद्द करनी पड़ती है और परिवार के किसी सदस्य को भेजना हो। इससे टिकट रद्द करने की झंझट भी नहीं होता है और पैसे भी बच जाते हैं। हालांकि, जरूरी है आप समय पर काउंटर पहुंचें और साथी सभी दस्तावेज पूरे रखें, जिससे नाम बदलने की प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।