Aadhaar Card: आपको सिम कार्ड खरीदना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो, अपनी पहचान बतानी हो, कोई सरकारी या गैर-सरकारी योजना का लाभ लेना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने कामों के लिए आपके काम आधार कार्ड आता है, क्योंकि आज के समय में ये बेहद जरूरी दस्तावेज है। आधार कार्ड में आपकी बायोग्राफिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। पर अगर कोई भी जानकारी जैसे- नाम, पता या जन्मतिथि आदि गलत प्रिंट हुए हैं, तो आपके कई काम तक अटक सकते हैं। वहीं, सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों की जन्मतिथि को लेकर देखी जाती है। अगर आपके आधार कार्ड में भी गलत जन्मतिथि प्रिंट हुई है, तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे ये करवा सकते हैं...