फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: सब्जियों की कीमत ने कर दिया है घर के बजट को खराब, तो अपनाएं ये तरीके, पैसों की होगी बचत

Tue, 11 Jul 2023 03:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Vegetable - फोटो : amar ujala
इन दिनों बाजार में सब्जियों की कीमत काफी तेजी से बढ़ रही है। इसका बुरा असर लोगों के जेब पर पड़ रहा है। वहीं बात अगर टमाटर की कीमतों की करें, तो वह रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंच चुकी हैं। देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमतें 150 रुपये को पार कर चुकी हैं। यही नहीं कहा जा रहा है कि आने वाले समय में टमाटर की कीमतें और भी बढ़ेंगी। टमाटर के साथ-साथ पत्ता गोभी, फूलगोभी, ककड़ी, पत्तेदार साग आदि कई सब्जियों के दाम उफान पर हैं। ऐसे में इन सब्जियों की कीमतों के बढ़ने से हमारे घर का बजट पूरी तरह खराब हो चुका है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अमल में लाने के बाद आप सब्जियों पर अपने पैसों को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Vegetable - फोटो : amar ujala
आपको खाना बनाने से पहले एक शॉपिंग लिस्ट को तैयार करना चाहिए। इससे आप अपनी बेवजह की खरीदारी से बच सकते हैं। लिस्ट बनाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि उसमें जरूरी चीजें शामिल हों।
विज्ञापन

3 of 5
Vegetable - फोटो : istock
लिस्ट तैयार करने के बाद आपको यह पता रहेगा कि क्या खरीदना है? इससे फिजूल खर्चे को रोका जा सकेगा। इसके अलावा आपकी वेस्टेज भी कम होगी।

Investment Scheme: 13 13 13 के इस फॉर्मूले से करें निवेश, मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकते हैं 53 लाख रुपये

4 of 5
Vegetable - फोटो : अमर उजाला।
आप सब्जियों को खरीदने की बजाए दाल, चने और बीन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन खाद्य सामग्रियों में अच्छी मात्रा में प्रोटीन सोर्स होता है। इनका इस्तेमाल करने से आपको अपने पैसों को महंगी सब्जियों पर खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vegetable - फोटो : iStock
अगर आपके छत पर अच्छी मात्रा में जगह है। ऐसे में आप वहां पर छोटा सा बगीचा लगाकर सब्जियों को उगा सकते हैं। खुद से सब्जियों को उगाने से आपके पैसों की काफी बचत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें