Change DOB in Aadhaar Card: अगर आप देखेंगे तो मौजूदा समय में एक दस्तावेज ऐसा है, जो सबसे ज्यादा जरूरी नजर आता है और वो है आपका आधार कार्ड। दरअसल, सिम कार्ड लेना हो, स्कूल में बच्चों का दाखिला करवाना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, कोई दूसरे दस्तावेज बनवाने हो आदि। ऐसी ही कई अन्य कामों के लिए आधार की जरूरत पड़ती है। वहीं, दूसरी तरफ अगर आपके आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत हो जाए, तो फिर आपके कई काम तक अटक जाते हैं और आपको आधार केंद्र के चक्कर तक लगाने पड़ जाते हैं, लेकिन अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत है और आप इसे बदलवाना चाहते हैं तो ये काम आप घर बैठे ही खुद कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि कैसे घर से ही आप अपने आधार की जन्मतिथि को बदलवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...